अल्मोड़ा-दिनांक 13/05/2026 को विकास खण्ड लमगड़ा सभागार में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम,जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु वनाग्नि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वन विभाग, राजस्व विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत उपस्थित रहे।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्वे,सहायक खण्ड विकास अधिकारी हरीश सुयाल,ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील जोशी,सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर नैनवाल सहित विकास खण्ड के समस्त स्टाफ,विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि,स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं,रीप एवं NRLM के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।चौपाल के दौरान वनाग्नि से होने वाले पर्यावरणीय एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों से अपील की गई कि जंगलों में आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। अधिकारियों द्वारा वनाग्नि रोकथाम हेतु सामुदायिक सहयोग,जागरूकता एवं सतर्कता को अत्यंत आवश्यक बताया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा भी वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया।अंत में सभी उपस्थित लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में वनाग्नि रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

