अल्मोड़ा-आर्मी पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सत्र 2025-26 हेतु आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय से कुल 44 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग किया था, जिनमें सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विज्ञान वर्ग में गर्व पाण्डेय ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में सपना राणा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि कला वर्ग में माही परिहार ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है।



