अल्मोड़ा/रानीखेत- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ग्राम धर्माइजर रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह के निर्देशन में किया गया।शिविर में उपस्थित ग्रामीणों,आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों,मूलभूत सुविधाओं एवं सतत विकास,स्वास्थ्य, शिक्षा,लैंगिक समानता,महिला सशक्तिकरण,मातृत्व अवकाश तथा पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही पोषण,नशे के दुष्परिणाम, उपचार एवं बचाव,साइबर अपराध,मानव तस्करी,यौन शोषण,दहेज निषेध अधिनियम, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।शिविर में प्रतिभागियों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के डॉ. दीपक शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण,परिवार नियोजन तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की समान पहुंच के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने स्वस्थ परिवार और संतुलित जनसंख्या को समाज के समग्र विकास की आधारशिला बताया।कार्यक्रम में विधि इंटर्न शारीक हुसैन, अधिकार मित्र कंचन आर्या, मोहम्मद वसीम सहित ग्रामीण, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *