

अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।इसी क्रम में दिनांक 9.07.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला साईं मंदिर, अल्मोड़ा के समीप भटकती हुई दिखाई दे रही है।सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी,महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल एवं महिला होमगार्ड पूजा बिष्ट तत्काल मौके पर पहुँचीं।पुलिस टीम ने महिला से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, किन्तु उसकी स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिगत उसे वन स्टॉप सेंटर, अल्मोड़ा में सुरक्षित दाखिल कराया गया।इसके उपरांत महिला पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए महिला की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाया गया। दिनांक 10.07.2026 को महिला की पहचान गीता देवी पत्नी श्री राजेंद्र कुमार निवासी बाड़ेछीना के रूप में हुई। तत्पश्चात उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसकी सास श्रीमती आनंदी देवी को वन स्टॉप सेंटर बुलाया गया।आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत महिला को उसकी सास आनंदी देवी के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम ने महिला एवं उसकी सास को सुरक्षित रूप से टैक्सी में बैठाकर उनके घर के लिए रवाना किया।महिला के सकुशल मिलने एवं सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किए जाने पर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित,संवेदनशील एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
