अल्मोड़ा-टैक्सी यूनियन के महासचिव नीरज पवार ने कहा कि कांग्रेस के क्वारब मार्ग निर्माण और कैंची धाम मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए किया जा रहे जनआंदोलन को टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा पूर्ण समर्थन करती है।विगत कई माह से या लगभग एक वर्ष से क्वारब अल्मोड़ा मार्ग की स्थिति बहुत ही भयावह बनी हुई है तथा आए दिन रोड बंद होती है,लगातार पहाड़ से पत्थर गिरते हैं और यात्रियों की जान हमेशा संकट में रहती है।बरसात का मौसम समीप है,आज भी हुई बारिश में रुक रुक कर पत्थर गिर रहे हैं।ऐसे में कैसे यातायात सुचारु होगा ये एक गंभीर विषय है।टैक्सी चालको के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि अगर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग किया जाता है तो यात्रियों पर अतिरिक्त भार तो पडता ही पडता ही है साथ ही साथ समय भी अधिक लगता है और गाड़ियों में मार भी अधिक पड़ती है। ऐसे में ये अत्यंत आवश्यक हो गया है कि सरकार इस मामले की गंभीरता को समझें और सर्वप्रथम ये सुनिश्चित करे कि मार्ग बंद न हो।किसी भी तरह बरसात से पहले मार्ग दुरुस्त हो ताकि यातायात में कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।इसलिए कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहे जनआंदोलन का अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन समर्थन करती है और ये उम्मीद करती है कि बरसात से पहले मार्ग को पूर्णतः ठीक कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *