अल्मोड़ा-अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय कूच किया। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में हुए इस घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्सवान सहित वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर से पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भीतर जाने से रोका जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यू कलेक्ट्रेट भवन के भीतर पहुंचकर प्रथम तल में ही धरना प्रारम्भ कर दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक जिलाधिकारी धरनास्थल पर आकर ज्ञापन नहीं लेते कांग्रेस कार्यकर्ता यहां से नहीं उठने वाले।इसके बाद जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। प्रातः 11 बजे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन को जाने वाली सड़क पर एकत्रित हुए और क्वारब डेंजर जोन का सुधारीकरण एक साल से भी अधिक समय से पूरा ना होने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस प्रशासन से तीखी नोंकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाते हुए भवन में प्रवेश किया एवं जमीन पर ही धरने में बैठ गये। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक साल से अधिक समय से क्वारब डेंजर जोन का सुधारीकरण ना होने से जनता परेशान हैं।पर्यटन व्यवसाय, व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और सरकार केवल धन आवंटन की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रही है।इसके साथ ही कैंची पर लगने वाले जाम के भी तुरन्त समाधान की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवल धन का आवंटन हो जाने से जनता की परेशानियां समाप्त नहीं होती।क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य तेजी से गुणवत्ता के साथ होना चाहिए ताकि बरसात से पहले जनता को राहत मिल सके। जिलाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया।इसके साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला प्रदर्शन कैंची मन्दिर के पास किया जाएगा।आज कांग्रेस के इस प्रदर्शन/जिलाधिकारी कार्यालय घेराव को सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों का समर्थन मिला।क्वारब डेंजर जोन मामले में इतनी बड़ी तादात में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या से कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आए।कांग्रेस के इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट,सुमित्तर भुल्लर,हरीश ऐठानी,प्रकाश चंद्र जोशी,भगवत डसीला,राजेंद्र टंगड़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, अमरजीत सिंह भाकुनी,कुलदीप कुमार,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट,गीता मेहरा,रमेश भाकुनी, जीवन बिष्ट,अरविंद रौतेला,भैरव गोस्वामी,सुशील साह,दीपक पांडे, पूरन सिंह सुपयाल,भुवन दोसाद, परितोष जोशी,हिमांशु मेहता,मोहन देवली,पवन मेहरा,नितिन रावत, अमित बिष्ट,लता तिवारी,अमन अंसारी,शरद साह,दीपा साह,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत,दीप सिंह डांगी,संजय दुर्गापाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *