अल्मोड़ा-सुबोध उनियाल मंत्री वन,विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आज अल्मोड़ा पहुंचे।सर्किट हाउस में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा केबिनेट मंत्री को जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। उन्होंने वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं,कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।तत्पश्चात वह सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव नेबुला-2026 में शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका मोनाल का विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण,अनुशासन एवं निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें संवेदनशीलता, सेवा भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए,आज का युवा विकसित भारत-2047 के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल अच्छे डॉक्टर बनने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें और एक जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में देश निर्माण में योगदान दें।इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह,प्राचार्य मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा, डॉ अनिल पाण्डेय,जिला महामंत्री भाजपा प्रकाश भट्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,पार्षद नगर निगम अर्जुन बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी मनोज सनवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता, संस्थान के छात्र छात्राएं , शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

