अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में आज विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर हुक्का क्लब अल्मोड़ा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को संस्था के संस्थापक सदस्यों में से एक हेनरी डयूनेंट के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।इस दिवस का मुख्य उद्देश्य युद्ध,आपदा, रक्तदान,आपातकाल,घायल, और असहाय लोगों की सहायता करने वाले लोगों को सम्मानित करना है।अल्मोड़ा रेडक्रॉस चैयरमेन आशीष वर्मा ने बताया कि बताया कि इस वर्ष की थीम मानवता को जीवित रखना है।उन्होंने पिछले एक वर्ष में रेडक्रास द्वारा किये गये कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया।मेयर नगरनिगम अजय वर्मा ने रेडक्रास द्वारा किए गए कार्यों कि सराहना करते हुए समिति को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव विनीत बिष्ट द्वारा किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने रेडक्रास की स्थापना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ जे सी दुर्गापाल ने कहा कि रक्तदान दाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते रहे।समारोह में लगभग 24 रक्तदान दाताओं और 20 सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्पादित करने में यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह मोनू, यूथ सचिव मनोज भण्डारी मन्टू, रेडक्रास कोषाध्यक्ष दीप जोशी, हरीश कनवाल,संदीप नयाल, पार्षद अर्जुन बिष्ट आदि ने अपनी भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,रवि रौतेला,आनन्द सिंह बगड़वाल,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,दिवान सिंह,डा अविनाश,रीता दुर्गापाल,पुष्पा सती,बी एस मनकोटी,राजेन्द्र तिवारी मनमोहन चौधरी सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *