अल्मोड़ा-उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक गांधी पार्क अल्मोड़ा में आहूत की गई जिसमें सेनानी परिवारों की समस्याओं पर चर्चा की गईl।बैठक की अध्यक्षता संरक्षक किशन चंद जोशी और संचालन सचिव बद्री दत्त पाण्डे ने किया।प्रदेश उपाध्यक्ष कमले पांडे ने कहा कि विगत वर्षों की तरह 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन की याद में स्वत्रंता सेनानी सम्मान यात्रा निकाली जायेगी जिसमे अल्मोड़ा के स्कूलो के छात्रों,सामाजिक संगठनों, और सभी राजनीतिक संगठनों को आमंत्रित किया जायेगा और प्रत्येक सेनानी परिवार के उत्तराधिकारी लोगो को जोड़ा जायेगा।बैठक में संरक्षक किशन चंद्र जोशी,कैलाश वर्मा,पुष्पा गैलाकोटी,पार्वती बिष्ट,बद्री दत्त पांडे,सरस्वती राणा,विपिन चंद जोशी,राजेंद्र गढाकोटी,शिवेंद्र गोस्वामी,विनय कुमार पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *