

अल्मोड़ा-आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को नवनियुक्त थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत थाना परिसर में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी के दौरान थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा सभी को अनुशासन,टीम भावना एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने,यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।साथ ही आमजन एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।इसके उपरांत थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ भी गोष्ठी आयोजित कर उन्हें निष्पक्षता,सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं कानून-शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से नियमित रूप से संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम जानने,यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा आमजन को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु स्वयं नशे से दूर रहने एवं क्षेत्रवासियों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा उन्मूलन तथा अन्य जनहित एवं कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।
