अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।इस क्रम में दिनांक 18.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान विष्णु मंदिर मोड से स्यूरी गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क से 100 मी आगे से एक व्यक्ति के कब्जे से 908 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।अभियुक्त संतोष राम को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।बरामदगी में 908 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत 1,81,600 रुपये है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण संतोष राम पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम भुमका थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल है।गिरफ्तारी टीम में नरेश कोहली प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा,हेड कानि पंकज वर्मा थाना लमगड़ा,कानि विशन सिंह थाना लमगड़ा,हेड कानि इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा,कानि राकेश खेतवाल एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *