अल्मोड़ा-शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और शानदार अकादमिक रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा ने एक बार फिर पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। भारत के प्रतिष्ठित इंडियाज मोस्ट प्रॉमिनेंट शिक्षा रत्न सम्मान 2026 समारोह में स्प्रिंग डेल्स स्कूल को अल्मोड़ा जिले के सर्वश्रेष्ठ स्कूल के पुरस्कार से नवाजा गया है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की कुशल मार्गदर्शक और प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्स्ना सोहनलाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और बेजोड़ नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।यह भव्य और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 30 मई 2026 को देहरादून के प्रसिद्ध आईटीसी होटल्स मधुबन में आयोजित किया गया था।मेरिट अवार्ड्स एंड मार्केट रिसर्च द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और भारत के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मौजूद रहे।देश और प्रदेश के इन शीर्ष कप्तानों की उपस्थिति में स्प्रिंग डेल्स स्कूल को यह सम्मान मिलना विद्यालय की कड़ी मेहनत और उच्च शिक्षण स्तर पर मुहर लगाता है।इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्स्ना सोहनलाल ने कहा कि यह पुरस्कार केवल स्कूल का नहीं बल्कि हमारे समर्पित शिक्षकों की कड़ी मेहनत,विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है।हमारा लक्ष्य हमेशा से बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं,बल्कि उनका सर्वांगीण विकास करना रहा है और यह सम्मान हमें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देगा।स्प्रिंग डेल्स स्कूल को अल्मोड़ा जिले का बेस्ट स्कूल चुने जाने पर पूरे जनपद और शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है।सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा को इस शानदार गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *