अल्मोड़ा-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई तथा विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा,संगठनात्मक तैयारियों,जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि 4 जून को आयोजित होने वाली जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का अल्मोड़ा आगमन क्षेत्र की जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर होगा।उन्होंने कहा कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।नेताओं ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,महिला सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, नगर अध्यक्ष दीपा साह,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा तिवारी, जिला महामंत्री पूनम आर्य, जिला उपाध्यक्ष फैमिना खान, जिला उपाध्यक्ष गीता पांडे, जिला उपाध्यक्ष राधा राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष दीपा गोस्वामी,मधु बिष्ट,प्रदेश सचिव लीला जोशी,प्रदेश सचिव प्रीति बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष देशदेवी साकी,प्रदेश सचिव मीरा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष शांति कनवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जया जोशी ने किया।बैठक के अंत में महिला कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और कांग्रेस संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।राधा बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर 4 जून की जनसभा को ऐतिहासिक और यादगार बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *