अल्मोड़ा-माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में आयोजित उत्कर्ष 2026 के चौथे दिन सिमकनी ग्राउंड खेल गतिविधियों से गुलजार रहा।संस्थान की ओर से आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा,शारीरिक क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे वातावरण को रोमांच से भर दिया।उत्कर्ष–2026 के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर गर्ल्स रेस, 200 मीटर बॉयज रेस, रिले रेस और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी।दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी गति और फिटनेस का प्रदर्शन किया वहीं रिले रेस में आपसी समन्वय और टीम भावना देखने को मिली। रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।खेल भावना और टीमवर्क का दिखा शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिताओं के दौरान छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने न केवल अपनी व्यक्तिगत क्षमता का प्रदर्शन किया,बल्कि टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाकर भी मुकाबले को रोमांचक बनाया। खेल मैदान में मौजूद दर्शकों और साथी विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बतौर अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अल्मोड़ा के जिला प्रचारक वीरेंद्र,भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा की जिला मंत्री दिव्या जोशी,पूर्व महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी, कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा नेगी, व्यापार संघ के उपसचिव अश्विनी नेगी तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक हर्षित लोहनी मौजूद रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास,निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ हार और जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने की सीख भी देती हैं।अतिथियों ने उत्कर्ष–2026 के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में संस्थान के पदाधिकारियों,शिक्षकगण और समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के बीच अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने के साथ ही आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया गया।उत्कर्ष–2026 के चौथे दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर दिया।प्रतियोगिताओं के समापन के बाद प्रतिभागियों में आगामी कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं को लेकर भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *