अल्मोड़ा-उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक, समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वसुधा पंत अल्मोड़ा, कार्यक्रम अध्यक्ष एम.एस. सिंह, प्रधानाचार्य, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्रो. गीता खोलिया प्रधानाचार्य साज सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कार भारती विद्यापीठ मानिला के विद्यार्थियों ने वेदमंत्रों के उच्चारण से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर एडम्स कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी।मुख्य अतिथि वसुधा पंत, अध्यक्ष, ग्रीन हिल्स ट्रस्ट, अल्मोड़ा कहा कि संस्कृत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं भाषायी विरासत की आधारभूत भाषा है। युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती एम.एस. सिंह ने कहा कि विद्यालयों में संस्कृत के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने में ऐसी प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।संस्कृत प्रतियोगिता की जनपद संयोजक डॉ. दीपा गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 23 एवं 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय संस्कृत समारोह हरिद्वार में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणामो में वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल कांडपाल, प्रियांशु जोशी श्री शक्तिपीठाश्रम स० उ० म० वि० मल्ली मानिला सल्ट,आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्य, संस्कार भारती स० उ० मा० वि० झीप, सल्ट,श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगेश बलौदी श्री शक्तिपीठाश्रम स० उ० म० वि० मल्ली मानिला सल्ट ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों में सहायक निदेशक संस्कृत प्रेम प्रकाश,संस्कृत विद्वान प्रकाश जांगी जनपद सहसंयोजक डॉ. ललित मोहन तिवारी, रागिनी मैसी, नितिन कुमार, दीप चंद पांडेय, डॉ. पवनेश ठकुराठी, पंकज मैसी, यामिनी कांडपाल, नवीन जोशी, सुशील चंद तिवारी सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं संस्कृत प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संस्कृत भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा एवं रुचि का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *