अल्मोड़ा-आज एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा ईकाई के कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति की मांग की।साथ ही अवगत करवाया गया कि 2019 में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का गठन हुआ था।जिसके पश्चात एक माह पूर्व कुलपति की नियुक्ति निरस्त हो गई थी तथा एक माह बाद आज तक कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है।जिससे समस्त विद्यार्थी,कर्मचारी और शिक्षक समुदाय को विश्वविद्यालय से संबंधित अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जिला संयोजक कृष्णा नेगी ने बताया कि अनेकों समस्याओं से घिरे अलग थलग पड़े नवसृजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवीन कुलपति की नियुक्ति हेतु महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं।जिससे कि विश्वविद्यालय की बुरी स्तिथियों में जल्द से जल्द सुधार हो।ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अल्मोड़ा से प्रांत सह मंत्री राजन चंद्र जोशी,परिसर ईकाई अध्यक्ष राहुल कुमार,मोहित कुमार,अखिलेश मेहता,वरुण कपकोटी,दीपक कैड़ा, निर्मल सिंह तड़ागी,पंकज बोरा,देवेश और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
