अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य योग खेल प्रतियोगिता में कुल नौ पदक जीत कर अल्मोड़ा जिला के योग साधकों(खिलाड़ियों) ने जिले का नाम रोशन किया है।जिसमें योग मिलेनियम सेंटर के साधकों द्वारा नौ पदक प्राप्त किए गए।धीरज सिंह बनौली ने ट्रेडिशनल योगा प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।आर्टिस्टिक सोलो सब जूनियर बॉयज में धीरज सिंह बनौली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।आर्टिस्टिक सोलो जूनियर गर्ल्स में निकिता लमगड़िया ने स्वर्ण पदक जीता।आर्टिस्टिक पीयर सब जूनियर गर्ल्स में प्रार्थना सनवाल,कामाक्षी सनवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर जूनियर बॉयज में दिवस जोशी,प्रियांशु सिंह जलाल ने सिल्वर पदक,रजत पदक प्राप्त किया।आर्टिस्टिक सब जूनियर ब्वॉयज में धीरज सिंह बर्नोली,हितेश बिष्ट ने रजत पदक प्राप्त किया।सभी विजेता प्रतिभागी योग निलेनियम सेंटर के योग प्रशिक्षक डॉ0 प्रेम प्रकाश पांडे के निर्देशक व योग साधक के मार्गदर्शन व प्रशिक्षण में इस उपलब्धि को अर्जित करने में सक्षम हो सके।योग संस्था अल्मोड़ा के सदस्य व टीम प्रभारी के रूप में कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि कोच के रूप में श्रीमती बीवी जारा, टीम ट्रेनर के रूप में कृष्णा बिष्ट,खजान जोशी एवं हिमांशु प्रकाश सहित डॉ० प्रेम प्रकाश पांडे के निर्देशन और मार्गदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा सराहनीय प्रयास व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से अल्मोड़ा जिले को कुल नौ पदक प्राप्त हुए।विजेता प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जोकि बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित होगी में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।योग संस्था के संयोजक जसोदा जस गीत ने सभी को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।डॉ० धारा बल्लभ पांडे,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,ललित लटवाल,विधायक मनोज तिवारी,डॉ० नवीन भट्ट,जुबेद अहमद,मयंक वर्मा,श्रीमती लीला,सुशील शाह व्यापार मंडल अध्यक्ष,प्रकाश जोशी नगर पालिका अध्यक्ष,पीतांबर दत्त पांडे कांग्रेस जिलाध्यक्ष,दीवान सिंह बिष्ट,देवेश बिष्ट अधिवक्ता सहित अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *