अल्मोड़ा-प्रभारी इण्टरसेप्टर जीवन सिंह सामन्त द्वारा टैक्सी स्टैंड तिराहे पर टैक्सी चालको व केमू स्टेशन पर टैक्सी एवं बस चालकों को उत्तराखंड पुलिस एप को डाउनलोड करने व उसमें रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दी गयी।उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सुविधा ट्रैफिक आई के माध्यम से होने वाली चालानी कार्यवाही,फोटो/ वीडियो अपलोड के बारे में बताया/समझाया गया।इस दौरान टैक्सी/बस चालकों के साथ उपस्थित अन्य लोगो को नाबालिग के वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाही/दण्ड के प्राविधान के बारे में जानकारी देते हुए सभी से अपील की गयी कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को ना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *