अल्मोड़ा-दिनांक 02.12. 2022 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी व पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन अल्टो कार को चेक करने पर कार चालक कृष्णानंद भट्ट निवासी अल्मोड़ा,बिना ड्राईविंग लाईसेंस बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व बिना किसी वैध कागजात के शराब के नशे मे वाहन चलाता हुआ पाया गया।कार चालक को एम वी एक्ट में गिरफ्तार कर,कार को सीज किया गया।
