अल्मोड़ा-खेल महाकुंभ 2022 में पहली बार कराटे को लिया गया। जिसका आयोजन कोच यशपाल भट्ट के द्वारा हुआ।दिनांक 30/11/2022 को खेल महाकुंभ द्वारा कराटे व काता का आयोजन नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा जिला पंचायत में हुआ।जिसमें उदघाटन समारोह में युवा कल्याण के अधिकारी प्रशांत कुमार,संदीप कुमार,टी० सी०गैड़ा, कराटे कोच यशपाल भट्ट व हरीश सिंह चौहान व्यायाम प्रशिक्षक सम्मिलित थे।कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि पांच जनपदों अल्मोड़ा,लमगड़ा, धौलादेवी,ताड़ीखेत व भैसिंयाछाना के 50 छात्र व छात्राओं ने कराटे में प्रतिभाग किया।अण्डर 14,17 व 21 कराटे में 23 स्वर्ण पदक,15 रजत पदक व 7 कांस्य पदक प्राप्त किये गये।स्वर्ण पदक छात्र व छात्राओं का राज्य स्तरीय देहरादून के लिए चयनित हुए हैं।प्रथम स्थान पर अंक्षाश बिष्ट, वंश बोरा,ईश्वर बिष्ट,प्रखर सिजवाली, कर्णिका पाण्डे,दीपिका तिवारी,अन्नू कुमारी कुशवाहा,नवमी मेर,नितिश कुमार,चिरांग बोरा,अपूर्वा पुरोहित, प्रिया अधिकारी,सुनील थारू,अमन प्रसाद,प्राची आर्या,गौरव जीना,कुनाल रावत,प्राची आर्या,वैष्णवी आर्यन, नमन पाण्डे,हर्षिता मटेला,सोनी जोशी, सोनी भट्ट रहे।दूसरे स्थान पर हर्षित धौनी,दक्ष अधिकारी,दिव्यांश बिष्ट, करन बिष्ट,सोनी,बबीता,कनिका सिजवाली,गरिमा पाण्डे,अक्षित कुमार, हर्षित रावत,कृतिका पाण्डे,दक्षता राजपूत,मनोज जोशी,सुमित कुमार आर्या,प्रिया सिजवाली रहे।तीसरे स्थान पर नवीन चन्द्र,रमेश चंद्र पन्त,धुव रावत,मंजू भट्ट,सिमरन सिजवाली, भावना सिजवाली,दिपा सिजवाली रहे।एकल काता में वंश बोरा,प्रखर सिजवाली,कर्णिका पाण्डे,नवमी मेर, नितिश कुमार,अपूर्वा पुरोहित,वैष्णवी आर्यन,गरिमा पाण्डे,अक्षित कुमार, कृतिका पाण्डे,दक्षता राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण के अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार,टी०सी० गैड़ा,हरीश चौहान,आर० के० जोशी,विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी और कराटे कोच यशपाल भट्ट ने सभी प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्र व छात्राओं को देहरादून के लिए चयनित होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *