अल्मोड़ा-जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर 14,17 व 21 वर्ग की जूडो प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी के जिला पंचायत धारानौला अल्मोड़ा में हुआ।जिसमें अल्मोड़ा,हवालबाग,लमगढ़ा,धौलादेवी,ताड़ीखेत और भैसिंयाछाना ब्लॉक के 100 से अधिक छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कोच यशपाल भट्ट के छात्र व छात्राओं ने 10 स्वर्ण पदक,11 रजत पदक व 4 कांस्य पदक जीते।स्वर्ण पदक विजेता छात्र व छात्राओं का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता देहरादून के लिए चयन हुआ है।स्वर्ण पदक नवमी मेर, मोबिन,प्राची आर्या,कनिका सिजवाली,प्राची रावत,चिरांग बोरा, गरिमा पाण्डे,दक्षता राजपूत,गौरव जीना,कुनाल रावत ने जीते।रजत पदक नितिश कुमार,अक्षित कुमार,दिव्यांश बिष्ट,प्रिया अधिकारी,हर्षिता मटेला,सोनी भट्ट, निहारिका,कनिष्का बिष्ट,अन्नू कुमारी कुशवाहा,सिमरन सिजवाली,वैष्णवी आर्यन ने जीते।कांस्य पदक दीपिका तिवारी,प्रखर सिजवाली,अमन प्रसाद, अपूर्वा पुरोहित ने जीते।इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार,कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट,हरीश सिंह चौहान,जूडो कोच राजेन्द्र जोशी,अशोक कुमार मनकोटी व विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी छात्र व छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *