


अल्मोड़ा-पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने विधानसभा अल्मोड़ा के भैसियाछाना क्षेत्र की रीठागाड़ पट्टी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।उन्होंने मल्लीनैनी,न्योली, तरुला,जिंगल,नाली और सल्ला भाटकोट क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को लेकर विस्तार से संवाद किया।भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पूर्व विधायक के समक्ष रखा। कैलाश शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान तथा निवारण के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और वहां रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के संपर्क में रहना चाहिए।ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद से क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और प्राथमिक आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलती है।इस दौरान ग्रामीणों ने भी पूर्व विधायक से क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की।कैलाश शर्मा ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किए जाने की बात कही।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भैसियाछाना के अध्यक्ष मंगल सिंह रावत,मंडल के पदाधिकारीगण,ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,पूर्व प्रधान तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
