अल्मोड़ा-विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन विभाग की ओर से संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्ठी में पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने को लेकर सार्थक चर्चा की गई।नगर के एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने किया।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं, अन्य वक्ताओं ने भी संगोष्ठी में अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। यहां कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन कसार देवी अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दिव्यांशा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *