


अल्मोड़ा-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया।इसके बाद कार्यकर्ता जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है।मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण,नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया तथा आपत्तियों के निस्तारण को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी और तथ्यात्मक ढंग से समाधान किया जाना चाहिए।जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था आवश्यक है।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं के बीच यदि सवाल उठ रहे हैं तो उनका स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी किसी भी प्रक्रिया का विरोध करेगी, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका हो।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और मतदाता का विश्वास चुनावी व्यवस्था की सबसे बड़ी पूंजी है।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी निर्णय पारदर्शी होने चाहिए और सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से हटना गंभीर विषय है,इसलिए पुनरीक्षण प्रक्रिया में उचित सत्यापन और जवाबदेही जरूरी है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूचियों से संबंधित शिकायतों और आपत्तियों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग के साथ निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच तथा निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।प्रदर्शन में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,दीप सिंह डांगी,बीके पांडे,भुवन गहरवाल,देवेंद्र धोनी,किरन आर्य,गोपाल सिंह चौहान,नवीन चंद्र कोहली, महेश चंद्र,अम्बीराम,जगदीश तिवारी,पूरन चंद्र पांडे,केवल सती,विनोद वैष्णव,कवीन्द्र पंत,आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडे,भावना जोशी,दिनेश पिलख्वाल, इंतखाब आलम कुरैशी, दानिश खान,मनोज रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट,तारा चन्द्र जोशी,अनूप भारती,मुकेश कुमार डैनी,सुशील साह,भैरव गोस्वामी,हरीश आर्य,डीडी कोहली,शेष राम,हरीश लाल, मनोज वर्मा,पूरन रौतेला, गजेन्द्र फर्त्याल,गोविंद मेहरा, शशांक माहेश्वरी,आशु गोस्वामी,परितोष जोशी, गोविंद लाल बल्टियाल, निर्मल रावत,जया जोशी, सुरेंद्र कुमार,गुंजन चम्याल, अमर बिष्ट,रुचि कुटौला, दिनेश पांडे,नरेंद्र कुमार उडियारी,राजू कनवाल, विवेक कार्की,तारा चन्द्र साह, कार्तिक साह,देवेंद्र बिष्ट गुड्डू, रवींद्र टम्टा,अभिनव मेहरा, नाथ सिंह धानक,मनोज बिष्ट, वैभव पांडे,नवीन कोहली, प्रदीप कुमार,संजय वाणी, अख्तर हुसैन,राज चौहान, रानीखेत जिलाध्यक्ष दीपक किरौला,नारायण सिंह रावत, नंदन सिंह रावत,दीपक कुमार,प्रकाश अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और मतदाता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
