अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण पंत ने उत्तराखंड की महिलाओं को 30% आरक्षण देने संबंधी विधेयक को विधानसभा से पारित किए जाने पर जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के प्रति सम्मान की प्रतिबद्धता का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड की महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया है।इससे उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड की महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का कानून बना कर महिला सशक्तिकरण को बल देने का काम किया है।श्रीमती पंत ने कहा कि धामी सरकार ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक पास करा कर उत्तराखंड प्रदेश में मातृशक्ति का सम्मान किया है।उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में यह विधेयक महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम साबित होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय से यह साबित कर दिया है कि वो जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *