


अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की अध्यक्षता में दिनांक 31 जुलाई को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रही महिला पुलिस कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में महिला कानि मुन्नी पंत (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सीओ संचार अल्मोड़ा ने सेवानिवृत्त हो रहे महिला कर्मी को फूलमाला पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान एस एस पी द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।सेवानिवृत्त हो रहे महिला कर्मी ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।महिला कानि मुन्नी पंत ने जनपद नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए लगभग 23 वर्ष 24 दिवस की उत्कृष्ट सेवा दी।समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रतिसार उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह, सी ओ संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एसआई (एम) हीरा सिंह, एसआई (एम) पूरन रावत, लाईन मेजर चंचल मर्तोलिया, उ0नि0 एमटी संजय रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त महिला कर्मी के परिजन उपस्थित रहे।
