अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों,कॉलेजों,नगर,कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 31 जुलाई को सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा हयात सिंह मय ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्प्रिंग डेल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।उन्हें हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, खतरनाक तरिके से वाहन चलाने, स्टंट न करने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए छात्रों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *