

अल्मोड़ा-दिनांक 24 मई को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत की अध्यक्षता में कोतवाली अल्मोड़ा में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह द्वारा आगामी ईद-उल-अजुहा (बकरीद) के दृष्टिगत नगर निगम,जल संस्थान के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीस कमेटी के पदाधिकारियों,सदस्यों,व्यापार मण्डल व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से आगामी ईद पर्व को आपसी भाईचारा/सौहार्दपूर्ण माहौल में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखते हुए मनाने की अपील की गयी,जिसमें सभी के द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

