

अल्मोड़ा-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,नमामि गंगे उत्तराखण्ड तथा योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आओ हम सब योग करें अभियान के चौथे दिन उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया गया।योग विज्ञान विभाग द्वारा आमजनमानस को योग के प्रति जागरूक करने एवं गाँव-गाँव, घर-घर योग की अलख जगाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम स्वास्थ्य,ज्ञान व विश्व शांति के लिए योग के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों में प्रतिभागियों को सामान्य योग अभ्यासक्रम के साथ-साथ विभिन्न रोगों के उपचार हेतु योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चंद भट्ट के निर्देशन में संचालित इस एक माह के निःशुल्क योग अभियान के माध्यम से प्रशिक्षु अपने-अपने क्षेत्रों एवं मोहल्लों में लोगों को योग से जोड़ रहे हैं।प्रशिक्षुओं ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़कर निःशुल्क योग सीखने की अपील की।आज इस अभियान के अंतर्गत माही वर्मा द्वारा मुरादाबाद, महक वर्मा द्वारा बराकोट, किरण बिष्ट द्वारा ग्राम धामस, जानकी एरी द्वारा श्यालीधार, गीतांजलि सतवाल द्वारा ग्राम पलना बैंड,अदिति जोशी द्वारा लोहाघाट,नितिशा भंडारी द्वारा दुगालखोला,प्रियंका पांडे द्वारा नंदा देवी अल्मोड़ा,रजनी बिष्ट द्वारा शिक्षा संकाय एसएसजे कैंपस,ललिता तोमकियाल द्वारा दुगालखोला,हेमलता बिष्ट द्वारा खत्याड़ी,खुशीता कनवाल द्वारा ग्राम पहल,महक शर्मा द्वारा डबल फाटक मुरादाबाद, निकिता मेहरा द्वारा ग्राम खत्याड़ी, बेबी शुक्ला द्वारा जिया रानी छात्रावास अल्मोड़ा, दिव्या रावत द्वारा जज्जी कॉलोनी बागेश्वर, निशा बिष्ट द्वारा ग्राम बलटा, शिवम वर्मा द्वारा अलीगंज लखनऊ, हर्षिता नेगी द्वारा ग्राम सिरनी रानीखेत, सौरभ चमियाल द्वारा ग्राम चामी धौलादेवी, चेतना लटवाल द्वारा विवेकानंद पुरी, युवराज सिंह द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा, रोहिणी आर्य द्वारा झांसीटाना, योगिता पंत द्वारा कर्नाटक खोला, नीतू द्वारा चकरोटी, शोभा भाकुनी द्वारा दिल्ली कैंट, रिया जोशी द्वारा कर्बला, रेनू सामंत द्वारा कबूल लाइन दिल्ली कैंट, हरदीप सिंह द्वारा फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश, तथा संध्या पांडे एवं अर्चना द्वारा आवास विकास कॉलोनी धारानौला में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए गए।
योग शिविरों में बच्चों,युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।अभियान के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली,मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा,गंगा स्वच्छता एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत 21 मई से 21 जून तक उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।


