

अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत काली फिल्म लगे वाहनों,अवैध लाल-नीली बत्ती,रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।दिनांक 23 मई को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस टीमों के साथ लगातार भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी, जिससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।चेकिंग के दौरान एक उत्तर प्रदेश नंबर वाहन में अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगी पाई गई। वाहन चालक द्वारा मंदिर क्षेत्र में जल्दी प्रवेश पाने के उद्देश्य से उक्त बत्ती का प्रयोग किया जा रहा था।मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष दन्या द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

