अल्मोड़ा-नन्दा देवी वार्ड के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय गोपालधारा जूनियर हाई स्कूल गोपालधारा एवं आंगनवाड़ी केंद्र गोपालधारा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं,शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत सुविधाओं का पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा द्वारा जायजा लिया गया इस दौरान विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय परिसर एवं आंगनवाड़ी केंद्र के आसपास जल निकासी एवं स्वच्छता संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।क्षेत्र में कचरे एवं जलभराव की समस्या भी सामने आई जिस पर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया।इस अवसर पर आगनबाड़ी शिक्षिका श्रीमती राधा जोशी सहित अन्य शिक्षकों से भी विस्तार से बातचीत कर विद्यालय की आवश्यकताओं, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा भविष्य में किए जाने वाले सुधार कार्यों पर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों ने क्षेत्र में स्वच्छता,जल निकासी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान आश्वासन दिया गया कि बच्चों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुरक्षित आवागमन के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *