अल्मोड़ा-प्रायः देखने में आ रहा है हमारे वरिष्ठजन काफी संख्या में डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के जाल में फंस रहे है।जिसके दृष्टिगत एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा पहल करते हुए नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरुक करने के लिये समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय द्वारा नगर निगम अल्मोड़ा के सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ साइबर जागरुकता गोष्ठी की गई।इस दौरान सभी वरिष्ठ जनों को साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट,ओटीपी स्कैम,एटीएम फ्रॉड,अन्जान लिंक,फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *