अल्मोड़ा-गवर्नमेंट पेन्शनर्स वेलफेयर आरगनाईजेशन जनपद शाखा अल्मोड़ा की मासिक बैठक नगर निगम सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित सभी पेंशनर्स ने भारत सरकार और भारतीय सेना की कार्यवाही का पूर्ण समर्थन किया। बैठक में सभी पेंशनर्स द्वारा आर्थिक,शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण रुप से सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा की गई।बैठक में एक माह तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।सभी सदस्यों से संगठन की सदस्यता लेने तथा सदस्यता नवीनीकरण शीध्र करने का अनुरोध किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष उपाध्याय ने सभी पेंशनर्स को साईवर ठगी से बचने के तरीके बताये।उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान फोन विडियो को रिसीव न करें।उन्होंने कहा कि उनके फोन पर 24 घंटे सम्पर्क कर सकते है।उन्होने बताया कि साईबर क्रिमिनल सीनियर सिटीजन को तारगेट कर रहे हैं। अनजान फोन आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है।बल्कि जागरूक बन कर ऐसे फोन विडियो पर अपने परिवार से पुलिस प्रशासन से सम्पर्क करें।बैठक में डा गोकुल सिह रावत,पी एस बोरा,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,डा जे सी दुर्गापाल,एम सी काण्डपाल,शंकर दत भट्ट ,मथुरा दत्त मिश्रा,श्रीमती आनन्दी वर्मा,सुश्री रमा भट्ट,सुश्री पुष्पा कैड़ा,पूरन लाल साह,मदन सिंह मेर,विपिन चन्द्र जोशी, किशन चन्द्र जोशी ने अपने विचार रखे।बैठक की अध्यक्षता डा हेमचंद्र जोशी और संचालन चन्द्रमणी भट्ट ने किया।
