अल्मोड़ा-नगर निगम द्वारा शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है।इसी क्रम में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने आज हीरा डूंगरी वार्ड सहित वाल्मीकि बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया गया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सौरभ वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने वार्ड की प्रमुख समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी,साफ-सफाई एवं नालियों की बदहाल स्थिति को लेकर आयुक्त के सामने बाते रखीं।नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं नगर आयुक्त के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण में नगर निगम आयुक्त सीमा विश्वकर्मा के साथ पार्षद प्रतिनिधि सौरव वर्मा,नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी,राजपाल पवार एवं अमीन बसंत बल्लभ पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *