अल्मोड़ा-नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।बिल को संसद में विपक्ष द्वारा गिराए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अल्मोड़ा ने विपक्ष पर देश की नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया है।इसी क्रम में आज अल्मोड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था,जिसे विपक्ष द्वारा गिराना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी राजनीति कर रहा है जो निंदनीय है।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है जबकि विपक्ष इस दिशा में बाधा उत्पन्न कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,जिला महामंत्री दर्शन रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन बहुगुणा,संदीप श्रीवास्तव,देवेंद्र भट्ट,सौरभ वर्मा,किरण पंत,कैलाश गुरुरानी,मनोज तिवारी,मदन बिष्ट,आनंद कनवाल,जगत तिवारी,इंद्रमोहन भंडारी,वीरेंद्र आर्य,पीयूष कुमार,राजा अली अंसारी,राजू धानिक,अशोक जलाल,शुभम रौतेला,दिव्या जोशी,गौरव भंडारी,मोहित बिष्ट, त्रिलोक रौतेला,चंद्रशेखर पालीवाल,नीरज सांगा,दरबान सिंह नेगी,जीवन सिंह मलवाल, आशीष डोगरा,कोमल जोशी, खजान पांडे,अभिषेक तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *