अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में लिंग्विटिक ट्रेनिंग सेन्टर की स्थापना किये जाने की घोषणा मार्च माह में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री द्वारा की गयी थी। उक्त घोषणा के क्रम में अब जनपद में इस दिशा में कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है, इसके तहत नई माह से नर्सिंग अभ्यिर्थियों के लिये जर्मन भाषा के प्रशिक्षण वैच का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है।क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को चयन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है, सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जर्मनी में नर्सिंग के पदों के लिए बी०एस०सी नर्सिंग अथवा जी०एन०एम० उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है. जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा, जो युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।इस योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को जर्मन भाषा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।यह प्रशिक्षण लगभग 6 से 8 माह की अवधि का होगा, जिससे अभ्यर्थियों को जर्मनी के कार्य वातावरण एवं भाषा को समझने में सहायता मिलेगी और वे वहां बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे।सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगी। इससे प्रदेश के युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बन सकेंगे।इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 10 मई, 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में उपस्थित होकर या अपना पंजीकरण दिये गये क्यू०आर० कोड अथवा लिंक के माध्यम् से कर सकते है, ताकि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके, साथ ही अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 9720196087,9456181233 एवं 7351029015 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति की आधिकारिक वेबसाइट uksds.gov.in/overseas.aspx पर विजिट कर सकते हैं।सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे अपने भविष्य को संवारने के साथ-साथ देश और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *