अल्मोड़ा-भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है।यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त अधिकार प्रदान करते हुए उन्हें निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करता है।यह कानून न केवल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुदृढ़ करेगा,बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में भी उनकी भूमिका को मजबूती प्रदान करेगा।इससे देश की आधी आबादी को समान अवसर मिलेंगे और एक समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वावलंबन एवं नेतृत्व क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगी।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *