अल्मोड़ा-मां नंदा सुनंदा महिला शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संस्था के द्वारा आज सायं 6 बजे से रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में माता की चौकी एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक कलाकार श्रीमती माया उपाध्याय द्वारा गाये गये माता के भजनों से माहौल गूंज उठा।इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ भजनों पर झूमती नजर आयी।कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्यों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में दर्शक अपनी कुर्सियों में डटे रहे। कार्यक्रम को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,तारा चन्द्र जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरन पन्त एवं पदाधिकारी,हरीश कनवाल,विनीत बिष्ट,कैलाश गुरूरानी,जया पाण्डेय,अरूण वर्मा,डा० प्रियंका यादव,विपुल कार्की सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी था।
