अल्मोड़ा-उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि दिनांक 29 व 30 सितंबर 2022 को ऊधम सिंह नगर रूद्रपुर में जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेली गई।जिसमें अल्मोड़ा जिले के एक छात्र व एक छात्रा ने प्रतिभाग किया।विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा नवमी मेर व विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा का छात्र प्रदीप भोज ने जूडो राज्य स्तरीय में प्रतिभाग किया।जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा की छात्रा नवमी मेर ने द्वितीय स्थान व प्रदीप भोज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय,जिले व कोच का नाम रोशन किया।इस उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी,जिलाधिकारी,जिला समन्वयक नवीन लाल वर्मा,जूडो प्रबंधक आर० के० जोशी व प्रशिक्षक जूडो कोच यशपाल भट्ट ने छात्रा नवमी मेर व छात्र प्रदीप भोज को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
