अल्मोड़ा-दिनांक 29 सितंबर को ढूंगा धारा रामलीला मैदान अल्मोड़ा में दुर्गा महोत्सव 2022 के चतुर्थ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश जोशी नगर पालिका अध्यक्ष एवं सुशील शाह अध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा संयुक्त रुप से शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए।जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मां दुर्गा देवी पर उनके अवतारों के प्रतीक और नृत्य,गीत,भजन,योगा, ताइक्वांडो,लोक नृत्य,गीत मां की स्तुति आदि का शानदार प्रदर्शन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।जिसमें मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,एस एस जे केंपस अल्मोड़ा, विवेकानन्द बालिका इंटर कॉलेज जीवनदान अल्मोड़ा,सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा,कुर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा, एडम्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं ने सभी उपस्थित दर्शकों से खूब तालियां बटोरी और शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।प्रत्येश पांडे उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा,कपिल मल्होत्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबंधक दिव्य ज्ञान अकैडमी अल्मोड़ा,जय रावत पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता,डॉक्टर प्रेम प्रकाश पांडे योग मिलेनियम के डायरेक्टर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।साथ ही अतिथि के रूप में आमंत्रित श्रीमती दया जोशी,श्रीमती माया जोशी,श्री आनंद बल्लभ जोशी,श्रीमती भावना मल्होत्रा,शेर सिंह भंडारी,दयाशंकर जोशी,गोविंद सिंह मेहरा,श्रीमती गीता मेहरा,मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,खजान चंद जोशी,कृष्णा बिष्ट,श्रीमती राधा राजपूत,श्रीमती नीमा नगरकोटी,श्रीमती भगवती त्रिपाठी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक और शानदार प्रस्तुति के लिए महिपाल सिंह मेहता प्रसिद्ध लोक गायक व उनकी टीम के द्वारा शानदार आगाज कर शानदार प्रस्तुतियां दी गई।जिसमें लोक गीत,भजन कीर्तन का सुंदर गरिमा और अनुशासन में प्रस्तुति देकर तमाम जनता और उपस्थित जनों को भाव विभोर कर झूमने के लिए मजबूर कर दिया।सभी मुख्य अतिथि गण,विशिष्ट अतिथि गण,उपस्थित आमंत्रित अतिथि गणों के साथ साथ अभिभावक,दर्शक,श्रद्धालु और भक्त जन आयोजन समिति के सदस्य गणों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।दुर्गा महोत्सव 2022 आयोजन मंडल के संयोजक एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर सभी को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन कुमारी अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा, मानस पब्लिक स्कूल कुमारी कनिष्का सिराड़ी कक्षा आठ की छात्रा ,कुमारी प्रज्ञा कठायात कक्षा 7,कुमारी सिद्धि जोशी कक्षा 8,कुमारी माही बिरोडिया कक्षा 6 के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।संचालन कर्ताओं की सुंदर प्रतिभा और प्रस्तुति से मंच संचालन से प्रभावित होकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह ने संचालन कर्ता छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सभी छात्र छात्राएं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की विभिन्न कक्षाओं में वर्तमान में अध्यनरत है।कार्यक्रम आयोजन समिति दुर्गा महोत्सव 2022 के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट व विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा के अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।आयोजन सदस्य गणों ने कार्यक्रम को आयोजन करने में सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम को संचालन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति व कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि,मुख्य अतिथि जनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।मनीष तिवारी,कैलाश तिवारी,अमित नेगी,अभिनव मेहता,मोहित कांडपाल,सौरभ भंडारी,अजय प्रताप सिंह,राकेश भंडारी,अजय मेहता, दीपक जोशी,संजय सलाल,देवेश जोशी,अनंत बिष्ट,श्रीमती उमा पूना,श्रीमती अनीता नेगी,कुमारी कनिष्का भंडारी,श्रीमती रंजना भंडारी आदि ने अनुशासन व्यवस्था आदि में सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।मोहल्ले के स्थानी कलाकारों द्वारा महेंद्र सिंह बिष्ट,श्रीमती गीता मेहरा,रोशन,गौरव जोशी,दीपक जोशी, सिद्धि जोशी,अनु कुमारी,अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट,मयंक गैड़ा,मयंक पिलखवाल,स्नेहा जोशी,श्रेया भोज, रिया बोरा,अनुष्का वर्मा,अंशिका बिष्ट, अनन्य वर्मा,मोनिका बिष्ट,किरण बिष्ट, आदि ने भी अपने भजन कीर्तन डांस नृत्य आदि का सुंदर मनमोहक प्रदर्शन कर शानदार प्रस्तुति दी।आयोजन मंडल समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने इस पूरे 9 दिन के नवरात्रि दुर्गा महोत्सव 2022 नवरात्र के पावन व शुभ अवसर पर सभी की मनोकामना पूर्ण हो यह प्रार्थना करते हुए जानकारी दी।दशमी दिनांक 5 अक्टूबर 2022 को को महा यज्ञ हवन किया जाएगा। तत्पश्चात मां देवी की मूर्ति विसर्जन हेतु हर वर्ष की भांति विसर्जन हेतु अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय भक्तजनों लोगों से बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर मां देवी की स्तुति करते हुए भजन कीर्तन करते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हो।जिसमें अनुशासन और गरिमा का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता रहेगी।आयोजन मंडल के संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने सभी सहयोग कर्ताओं,दानदाताओं कार्यक्रम को संचालित करने वाले सभी सदस्य गणों का भी आभार व्यक्त किया।
