अल्मोड़ा-मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सोमवार को सेवा संकल्प विकसित भारत 2047 विषय पर विद्यालय स्तरीय भाषण,निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर स्थित स्पोर्ट्स हॉल के सभागार में दोपहर 2 बजे हुआ।प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को देश के विकास के संकल्प और वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान करना रहा।विद्यालय प्रबंधन,प्रधानाचार्या एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में नगर निगम अल्मोड़ा के नामित पार्षद जगमोहन सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें देश के भविष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प,सपनों का भारत विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 8 के प्रतीक बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 6 के यश सिंह नेगी ने द्वितीय तथा कक्षा 6 की आंशिक बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में अंशिका,यश सिंह नेगी और प्रतीक बिष्ट ने प्रतिभाग किया।वहीं निबंध प्रतियोगिता में यश नेगी और प्रिंस काण्डपाल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।चित्रकला प्रतियोगिता में रिद्धांशी,कृतिका,शशि,सृष्टि, लक्षिता,अनुश्री,लतिका, तन्मय,चित्रार्थ,दिव्या,आयुष, जीवन,गरिमा,आस्था और आसना ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत 2047’ की कल्पना को भाषण, लेखन और कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के विकास के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *