अल्मोड़ा-तल्ला चौसर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान के आगे स्थित आंगन में खतरनाक वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिजनों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।सूचना मिलने पर वन विभाग की क्यूआरटी टीम सहित पार्षद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।वन विभाग क्यूआरटी के श्रमिक मनोज जोशी ने पार्षदों के साथ सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया।इस दौरान पार्षद अमित साह मोनू और अभिषेक जोशी सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे।टीम की तत्परता से सांप को सुरक्षित कब्जे में लेकर आबादी क्षेत्र से दूर छोड़े जाने की कार्रवाई की गई।स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना की। वहीं टीम ने लोगों से अपील की कि घरों अथवा आसपास सांप दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने या मारने का प्रयास न करें बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *