अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा में महिला समूह सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विशेष अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री ने नगर क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं महिला उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं,आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली।कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण,प्रशिक्षण,पर्यटन, उद्यान, बाजार एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर चर्चा की गई।महिलाओं से उनके वर्तमान कार्य,भविष्य की योजनाओं तथा आवश्यक सहयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।दर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हुनर, पर्यटन तथा स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं के लिए आय के नए अवसर विकसित किए जाने चाहिए।कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शुभम तोमर, लीड बैंक अधिकारी अनिरुद्ध शाह सहित पर्यटन विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में संबंधित विभागों से महिलाओं की आवश्यकताओं के अनुसार समन्वित कार्यवाही करते हुए 30 दिन की कार्ययोजना तैयार कर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। साथ ही महिला समूहों को प्रशिक्षण,वित्तीय सहायता, बैंक ऋण, उत्पाद विकास एवं बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा हुई।दर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक महिला की आय और आत्मनिर्भरता में दिखाई देना चाहिए। महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त परिवार,सशक्त समाज और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *