अल्मोड़ा- मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का उद्घाटन 26 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर 250 बेडेड तरुण करुणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आयुष केंद्र तथा तरुण करुणा एडवांस्ड डायग्नोस्टिक एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का शिलान्यास भी होगा। कार्यक्रम मां अम्बे इंस्टीट्यूट, राजकीय आईएसबीटी रोडवेज वर्कशॉप के पास, लोअर माल रोड, अल्मोड़ा में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नवप्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। संस्थान के चेयरमैन एवं भाजपा जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, अल्मोड़ा ठा. संदीप सिंह ने सभी शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *