अल्मोड़ा-लोअर माल रोड, खत्याड़ी और आसपास के क्षेत्र के निवासियों तथा एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (UGB) की नई शाखा जल्द शुरू होने जा रही है। नई शाखा लोअर माल रोड स्थित एसएसजे विश्वविद्यालय के लोअर कैंपस गेट के पास खोली जा रही है।नई शाखा शुरू करने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बैंक प्रबंधन की ओर से जल्द ही शाखा का औपचारिक उद्घाटन किए जाने की तैयारी है। नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए मुख्य बाजार का रुख नहीं करना पड़ेगा।एसएसजे विश्वविद्यालय के लोअर कैंपस के नजदीक होने के कारण शाखा का लाभ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी मिलेगा। वहीं, खत्याड़ी और लोअर माल रोड क्षेत्र के व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों को भी बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।नई शाखा में बचत एवं चालू खाता खोलने, डिजिटल बैंकिंग, पेंशन सेवाओं के साथ ही होम लोन, एजुकेशन लोन, कृषि ऋण एवं व्यापारिक ऋण जैसी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी है। बैंक प्रबंधन के अनुसार, शाखा का उद्देश्य क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के साथ लोगों को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है।नई शाखा के औपचारिक उद्घाटन की तिथि की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *