अल्मोड़ा-जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत चलनीछीना व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया।लंबे समय से लंबित चलनीछीना इकाई के गठन से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।गठन के दौरान कुंदन सिंह रौतेला को अध्यक्ष, गोविंद सिंह रौतेला को सचिव,सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष,कुंदन सिंह को कोषाध्यक्ष,भोपाल सिंह को सह सचिव तथा देवेंद्र सिंह रौतेला को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला एवं जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की ने व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ने पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जिला व्यापार मंडल का उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना और व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से उठाना है।लंबे समय से लंबित व्यापारिक इकाइयों का सर्वसम्मति से गठन होना संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि जिला भ्रमण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और जिले की सभी व्यापारिक इकाइयों को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी हरीश सिंह,गोपाल सिंह,नवीन सिंह,पूरन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *