

देहरादून/अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान क्षेत्रीय विकास,संगठन की मजबूती,सामाजिक सरोकारों तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बिट्टू कर्नाटक ने प्रदेश अध्यक्ष को अल्मोड़ा सहित कुमाऊं क्षेत्र की विभिन्न विषयों से अवगत कराया।उन्होंने विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार विकास कार्यों में तेजी से कार्य कर रही है।मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई, जिसमें भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा की गई।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा,सुशासन और विकास की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे निरंतर जनहित के मुद्दों को सरकार एवं संगठन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में इसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भी संगठन की मजबूती में बिट्टू कर्नाटक की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु है।उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है तथा संगठन की प्राथमिकता हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।मुलाकात के दौरान प्रदेश और विशेष रूप से कुमाऊं मंडल के सामाजिक, आर्थिक एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय ही भाजपा की ताकत है।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने और युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिले यह हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई यह मुलाकात सकारात्मक रही और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन एवं सरकार के साथ कार्य किया जाएगा तथा उत्तराखंड के समग्र विकास,संगठन की मजबूती तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना हमारे संगठन एवं सरकार की प्राथमिकता है जिसमें तेजी से कार्य हो रहा है।
