अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में दिनांक 09.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बख्शीखोला जाने वाले पैदल रास्ते पर जाखन देवी, अल्मोड़ा से 8.23 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त पंकज सिंह रायल को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-39/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता पंकज सिंह रायल उम्र 32 वर्ष पुत्र किशन सिंह रायल निवासी कुटगोली हवालबाग जिला अल्मोड़ा है।बरामदगी में 8.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी
कीमत 2,46,900 रुपये है।कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम में उ0नि0 बसंत टम्टा कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
