अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा द्वारा फारगो नियमावली निरस्तीकरण,स्थानांतरण में काउंसलिंग कराने,हर जनपद में 60 सुगम व 40 प्रतिशत दुर्गम स्थान करने,अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत पति पत्नी व शासकीय विद्यालयों में कार्यरत पति पत्नी की स्थिति होने पर स्थानांतरण एक्ट में प्राविधान करने,सभी विभागों में रिक्त पदों की पद पूर्ति करने,नये स्थानांतरण सत्र में दिसंबर तक सभी पदों पर पदोन्नति व माह अप्रैल तक सभी पदों पर स्थानांतरण की सुविधा हेतु मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है।अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर समाधान नहीं होने से कार्मिकों में रोष व्याप्त है। धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में सभी मामलों में सुनवाई नहीं हो रही है और दिन प्रतिदिन व्यवस्था जटिल हो रही है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाईं,उपाध्यक्ष महेश आर्य,संगठन मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, संयुक्त मंत्री ललित मोहन भट्ट, कोषाध्यक्ष शशि पांडेय व आडिटर गणेश राज द्वारा भी सभी समस्यायों के समाधान की मांग की है।सरकार की वर्तमान दुर्गम सुगम की नीति से कार्मिकों को अपने गृह स्थान से दूसरे जनपदों में जाना पड़ रहा है और वे अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को भी पूरा नहीं कर सक रहे हैं।संगठन द्वारा मुख्यमंत्री का अनिवार्य स्थानांतरण को दूसरे नंबर पर एक्ट के अनुसार वरीयता दिये जाने के निर्देश देने पर आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *