अल्मोड़ा-पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एडवांस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन इंदौर के जसवंत सिंह बिष्ट द्वारा धन सिंह बिष्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को छात्रवृतियां प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ काउंसलर शिक्षाविद एवं लाइफ स्किल्स कोच जसवंत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के टिप्स दिए।उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व का विकास कर और परिश्रम से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि धन सिंह बिष्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप के अंतर्गत दो विद्यार्थियों को ₹ 1100 एवं शील्ड तथा तीन विद्यार्थियों को ₹ 500 एवं शील्ड प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष कृष्णा भट्ट एवं भावना बिष्ट को ₹ 1100 व शील्ड तथा कविता मेहता,पल्लवी जोशी व लवली तिवारी प्रत्येक को ₹ 500 व शील्ड प्रदान की गई।उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना नेतृत्व क्षमता तथा ऑल राउंड डेवलपमेंट के आधार पर शिक्षक शिक्षिकाओं की एक समिति द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या का वाचन किया। कार्यक्रम में आयुषी बिष्ट,संजय पांडे, मदन सिंह,टीडी भट्ट,प्रदीप सलाल,धन सिंह धौनी,प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल,नवीन वर्मा, भावना वर्मा,हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी,रेखा आर्या,राकेश कुमार, तृप्ति बोरा,विक्रम चंद्र,प्रीति लोहनी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मल कुमार पंत ने किया।
